- Hindi News
- दुर्गा का रूप है बेटी तो उसे गर्भ में क्यों मार रहे
दुर्गा का रूप है बेटी तो उसे गर्भ में क्यों मार रहे
नवरात्रमेंहम दुर्गा पूजा करते हैं। लड़कियों को दुर्गा रूप मानकर उन्हें भोजन कराते हैं। यहां तक की उनके पांव भी छूते हैं। बेटियां ही परिवार चलाती है। फिर बेटियों को पैदा होने से पहले ही क्यों मार देते हैं। जब बेटी दुर्गा का रूप है तो फिर हम उसे गर्भ में ही क्यों मार रहे हैं। यह महापाप है। इस पाप को अपने सिर क्यों ले रहे है। ऐसे सवाल उठे साई सौभाग्य द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित कन्या दिवस कार्यक्रम में। साई सौभाग्य द्वारा कन्या दिवस को बेटी बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही सीडब्ल्यूडी की अध्यक्षा सतपाल कौर ने कहा कि बेटी हमारी हर रूप में सेवा करती है। पहले बेटी के रूप में और शादी के बाद बहू के रूप में। आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। बल्कि आज तो बेटियां बेटों से ज्यादा पढ़ती है, सेवा करती है। बेटों को तो मोबाइल, टीवी देखने, घूमने-फिरने से फुर्सत ही नहीं है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रिचा बुद्धिराजा ने लोगों से कहा कि अगर आज हम इस मुकाम पर हैं तो इसकी एक वजह है। क्योंकि हम जिंदा है।
अगर हमारे माता-पिता भी हमें गर्भ में ही मार देते तो क्या हम यहां तक पहुंच पाती। ऐसे ही जाने कितने उदाहरण है जो बेटियों की महानता को दर्शाते हैं। इसलिए बेटियों को मारो मत उन्हें पढ़ा-लिखा कर अच्छे मुकाम तक पहुंचाओ। बेटी बचाओ दिवस पर साई सौभाग्य द्वारा एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भी लड़कियां लड़कों पर भारी रही। हर किसी ने बेटियों को बेटों से ज्यादा अच्छा बताया। सभी ने कहा कि बेटियों से ही समाज बनता है। बेटियां ही समाज बनाती है।
यमुनानगर: लड़कियों की हाज़िरी देख कर खुश हो गयी चीफ गेस्ट सतपाल कौर।
यमुनानगर | साईं मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया में लड़की दिवस मनाया गया।
बस बेटियों को बचाने का प्रयास है: निपुण
संस्थाके महासचिव निपुण गर्ग ने कहा कि कन्या दिवस को बेटी बचाओ के रूप में मनाने का बस एक ही मकसद है कि किसी तरह बेटियों को गर्भ में मारने से बचाया जा सके। आज कन्या भ्रूण हत्या के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हमें बेटियों को बेटों से कम नहीं आंकना चाहिए। हमें खुद ही सोचना चाहिए कि अगर धरती से बेटियां ही खत्म हो जाएगी तो सृष्टि का विकास कैसे होगा। मौके पर लीगल ऑफिसर रंजन शर्मा भी मौजूद रहे।