पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैष्णो देवी गया था परिवार, घर में लाखों की चोरी

वैष्णो देवी गया था परिवार, घर में लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरापरिवार गया था माता वैष्णो देवी के दरबार में सुख समृद्धि की कामना करने। खाली घर को चोरों ने निशाना बना डाला। चोरों ने घर से 12 तोले सोना, चांदी की 23 मूर्तियां, 500 ग्राम चांदी और 23 हजार कैश चोरी कर लिए। चोरों ने इतमिनान से वारदात को अंजाम दिया क्योंकि घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य सुबह घर पहुंचे तो उन्हें इस चोरी का पता चला। गांधी नगर चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विकास नगर के आदित्य कुमार ने बताया कि उसका रेडिमेड गारमेंट का काम है। वे शनिवार रात हेमकुंट गाड़ी से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। घर पर कोई नहीं था इसलिए ताले लगाकर गए थे। मंगलवार सुबह वे वापस लौटे। गेट का ताला खोल कर अंदर आए।

दरवाजा खोलने के लिए चाबी निकाली, लेकिन दरवाजा तो पहले से खुला था। अंदर आए तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्हें घर में चोरी का आभास हुआ। चौबारे पर बने कमरों में गए तो वहां भी दीवान बेड, अलमारी, मंदिर सभी जगह सामान बिखरा था। सामान चेक किया तो वहां से 12 तोले सोना, मंदिर से चांदी की 23 मूर्तियां, 500 ग्राम चांदी 23 हजार कैश गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही गांधी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

आर्टीफिशियलज्वेलरी नहीं ले गए : चोरोंने घर में रखे सात से आठ लेडीज पर्स को खंगाला। सभी में थोड़ा-थोड़ा कैश रखा था। जिसे वे साथ ले गए। कमरे में रखी अलमारी में ही सोने के गहने आर्टीफिशियल ज्वेलरी भी रखी थी। लेकिन चोर सोने के गहने ही ले गए। नकली जेवरात मौके पर छोड़ गए।

गेटफांद कर की एंट्री : चोरोंने रात के समय ही घर में घुसे। उन्होंने गेट का ताला नहीं तोड़ा बल्कि उसे फांद कर अंदर घुसे। घर के अंदर से चोरों का नकाब भी मिला जिसे वे वहीं छोड़ कर भाग गए। चोरी के बाद चोर चौबारे के साथ लगती दीवार से उतर कर भागे।

यमुनानगर : विकास नगर में चोरी हो गयी, पूजा शर्मा गहने के खाली बॉक्स देखकर हैरान और परेशान है