पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर के अकाउंटेंट ने बिछड़े बच्चों को मां से मिलाया

भास्कर के अकाउंटेंट ने बिछड़े बच्चों को मां से मिलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवाररातजगाधरी रेलवे स्टेशन पर दरभंगा ट्रेन में महिला से दो बच्चे बिछुड़ गए। जिसे दैनिक भास्कर के अकाउंटेंट प्रदीप शर्मा ने देर रात अम्बाला छावनी के रेलवे स्टेशन पर मिलाया।

हुआ यूं कि सोमवार रात आठ बजे दरभंगा ट्रेन जगाधरी स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान दरभंगा से अमृतसर जा रही महिला अनिता प्लेटफार्म पर उतरी। वहां कहीं उसका पर्स गुम हो गया। जिसे ढूंढते हुए उसकी ट्रेन निकल गई। ट्रेन में उसके दो बच्चे साढ़े चार साल की मुस्कान तीन साल का आदर्श रह गए। दोनों बच्चों को माता-पिता का मोबाइल नंबर पता याद नहीं था। रोते-चिल्लाते बच्चे परेशान थे। इसी दौरान दैनिक भास्कर यमुनानगर कार्यालय के अकाउंटेंट प्रदीप शर्मा की नजर इन बच्चों पर पड़ी और उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी जगाधरी को दी। ऑन ड्यूटी एएसआई राजकुमार ने अनाउंसमेंट कराई। इसमें प्रदीप शर्मा का मोबाइल नंबर भी अनाउंस किया गया। इसी दौरान जीआरपी प्रभारी बृजपाल राणा ने एएसआई परमेश्वर तिवारी एक अन्य साथी की ड्यूटी लगाई जो महिला को हेमकुंट एक्सप्रेस से अम्बाला छावनी तक लेकर गई। यहां पर जीआरपी के इन कर्मचारियों ने अम्बाला जीआरपी के एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों को मां से मिलवाया।