- Hindi News
- दहेज मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
दहेज मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
यमुनानगर | दहेजमिलने पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जगाधरी की सत्संग विहार कॉलोनी निवासी विभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत वर्ष फरवरी में उसकी शादी न्यू जैन नगर निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि कई बार तो दहेज की मांग पूरी की गई, लेकिन मांग बढ़ती गई। पुलिस ने शिकायत पर पति विनोद कुमार, ससुर गुरमुख दास, सास प्रोमिला देवी, संध्या रानी, रमेश कुमार, विजय कुमार और पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।