- Hindi News
- फंड के लिए महिला पार्षद हाउस में फैलाई झोली
फंड के लिए महिला पार्षद हाउस में फैलाई झोली
दस महीने बाद निगम की बैठक, तीन घंटों में तीन एजेंडे के 31 प्रस्तावों पर लगी मोहर
अवैध काॅलोनी में सड़क बनाने का मामला
पार्षदों के सुझाव भाए, जिन पर होगा अमल भी
यमुनानगर | हाउसकी बैठक में पार्षदों ने कई सुझाव भी रखे। ये सुझाव निगम अधिकारियों को भी अच्छे लगे। यही वजह रही कि इनमें से कई लागू कर दिए गए और कइयों पर विचार होगा।
निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर हर पार्षद ने समस्या रखी। जिसमें पार्षद नीरज ने अलग से टीम बनाने का सुझाव दिया। जिस पर निगम कमिश्नर अन्य पार्षदों ने हामी भर दी। अब इसके लिए विशेष टीम बनेगी, जो जहां जरूरत होगी वहां जाएगी। पार्षद जसबीर सिंह ने खाली प्लाट की वजह से गंदगी की समस्या को उठाया। साथ ही सुझाव दिया कि प्लाट पर मालिक का नाम नंबर होना चाहिए। इससे प्लाट पर कब्जा भी नहीं होगा गंदगी भी नहीं फैलेगी। इसके बाद भी मालिक ने माने तो उसका चालान किया जाए। इस सुझाव पर भी अमल करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह पार्षद कर्मवीर सेठी ने बताया कि औरंगाबाद मंडेबरी की जमीन से निगम को करीब आठ करोड़ मिले है। इस रकम को उसी गांव में खर्च करना चाहिए, जिस पर विचार करने का निर्णय लिया गया।
इसी तरह ठेकेदार द्वारा काम शुरू और खत्म करने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर पार्षदों ने उनकी सहमति लेने की मांग रखी, जिसे भी प्रशासन मान लिया। अब ठेकेदार काम शुरू होने की जानकारी पार्षद को देगा खत्म होने के बाद पार्षद से अनुमति लेगा। तभी उसे पेमेंट मिलेगी। पार्षद नवनीत ने पुराना हमीदा में जलापूर्ति विभाग की समस्या को उठाया। अधिकारी ने बताया कि इस पर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें समय लग सकता है।
येरहे मौके पर मौजूद: बैठकमें मेयर सरोज बाला, डीसी डा. एसएस फूलिया, जेसी एवं एसडीएम प्रेमचंद, सीटीएम एवं जेसी नवीन आहूजा, ईओ केके जैन, पार्षद मौजी सेठी, डिप्टी मेयर रामपाल, प्रीति जौहर निर्मल चौहान मौजूद रही।
अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर मुहर
सप्लीमेंटरीएजेंडे पर चर्चा चार बजे शुरू हुई, जो 35 मिनट चली। इसमें नौ प्रस्ताव थे। जिसमें से 30 मिनट एक ही प्रस्ताव पर बहस हुई। इसी दौरान चार बज कर पांच मिनट पर विधानसभा स्पीकर बैठक से चले गए। मौके पर बुडिया सिविल अस्पताल की भूमि पर पार्क बनाने के मुद्दे पर हंगामा हुआ। सीनियर डिप्टी मेयर पार्षद संगीता सिंगल की मांग थी कि पहले जगह की पूरी जानक