एसआई के लिए ली एक लाख की घूस, पकड़ा
यमुनानगर | स्टेटविजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस के दलाल हरविंद्र सिंह पिंकी को एक लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों काबू किया है। पकड़े जाने के तुरंत बाद ही दलाल यह कबूल लिया कि यमुनानगर सीआईए-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के कहने पर उसने एक लाख रुपए लिए हैं। इसी आधार पर विजिलेंस ने पिंकी के साथ एसआई नरेश कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उधर, पिंकी के पकड़े जाने की भनक लगते ही नरेश कुमार अंडरग्राउंड हो गया। उसे पकड़ने के लिए विजिलेंस ने कई जगह रेड भी की है। मामले की पोल खोलने के लिए आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। विस्तृतपेज-14 पर पढ़ें