- Hindi News
- नारायणगढ़ | फर्जीदस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन हड़पने
नारायणगढ़ | फर्जीदस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन हड़पने
नारायणगढ़ | फर्जीदस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन हड़पने के मामले में रिमांड के दौरान मास्टर माईंड वकील ने कईं नये खुलासे किये हैं। वकील की शिनाख्त पर आर्थिक अपराध शाखा ग्रामीण ने गांव नवाशहर जिला यमुनानगर निवासी जनेश पुत्र बचना राम को गिरफतार किया है। जनेश पर बैंक से पांच लाख रूपये लोन लेने का आरोप है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी वकील जनेश को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से जनेश को न्यायिक हिरासत में और वकील को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।