पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकूला की टीम को यमुनानगर ने 1 0 से हराया

पंचकूला की टीम को यमुनानगर ने 1-0 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

कैंटकेवार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल क्लब की और से कराई जा रही हरियाणा स्टेट फुटबाॅल लीग प्रतियोगिता के पांचवे दिन का मैच यमुनानगर और पंचकुला के बीच खेला गया।

मैच के शुरूआती दौर में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने पंचकुला के खिलाड़ियों पर अपना दबाव बनाए रखा। यमुनानगर के खिलाड़ियों की तरफ से कुछ अच्छे मूव देखने को मिले लेकिन बेहतर खेल का परिचय देते हुई पंचकुला के खिलाड़ियों ने यमुनानगर के गोल करने के इरादों को नाकाम कर दिया।

मैच के मध्यांतर तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। मध्यांतर तक दोनों का स्कोर 0-0 रहा। मैच के 40 वे मिनट में यमुनानगर के सुनील ने गोल कर स्कोर को 1-0 कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 54 वे मिनट में पंचकुला की तरफ से बेहतरीन गोल करने की कोशिश की गई लेकिन यमुनानगर के खिलाड़ियों ने गोल को रोककर पंचकुला के खिलाड़ियों के गोल करने के इरादों को नापाक कर दिया।

मैच के अंतिम समय तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हां सील नहीं हुई जिसकी बदौलत यमुनानगर ने मैच को 1-0 से जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच अम्बाला ओर कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। मैच के 5 वे मिनट में ही अम्बाला के खिलाड़ियों ने बेहतरी गोल कर स्कोर को 1-0 पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच के 20 वे मिनट में एक बार फिर अम्बाला की तरफ से बेहतरीन गोल करने की कोशिश की गई लेकिन कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने अम्बाला के खिलाड़ियों के इरादे नाकाम कर दिए। मैच के 30 वे मिनट में कुरुक्षेत्र के हरदेव ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

मैच के 60 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर खेलती रही किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। खेल के 65 वे मिनट में अम्बाला के इशांत ने गोल कर स्कोर को 2-1 पर लाकर खड़ा कर दिया।

मैच के अंतिम समय तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई जिसके चलते रेफरी ने अम्बाला की टीम को विजय घोषित कर दिया।

इस अवसर पर रोशन लाल, इंद्रजीत वालिया, रघुनाथ गुप्ता, नवीन यादव, सोनू चौधरी, कुलबीर सिंह, नरेश कुमार, संजीव, अशोक शर्मा, रविंद्र सिंह अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।