पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरी वर्षगांठ पर तनिष्‍क लेकर आया ग्राहकों के लिए उपहार

दूसरी वर्षगांठ पर तनिष्‍क लेकर आया ग्राहकों के लिए उपहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेसप्लस

यमुनानगर | रिटेलव्यापार के दो वर्ष पूरा होने पर ज्वेलरी ब्रांड, तनिष्क लेकर आया है 10 ग्राम सोने के गहनों या 10,000 रुपए के हीरे के गहनों की प्रत्येक खरीदारी पर एक फ्री सोने के सिक्के का शानदार ऑफर। यह ऑफर 12 दिसंबर से 14 दिसंबर को मिलेगा 2 लाख से ज्यादा कीमत के हीरे के गहनों की खरीदारी पर 15 प्रतिशत तक की छूट। अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में जगाधरी रोड, यमुनानगर में स्थित तनिष्क शोरूम ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस शोरूम में सोने, कुंदन, पोल्की और हीरों के शानदार और नायाब वैवाहिक गहनों के साथ हमारे मिया’ और ग्लैम गोल्ड’ कलेक्शन के खूबसूरत आधुनिक गहने उपलब्ध हैं। साथ ही इस शोरूम में हीरों का नवीनतम कलैक्शन इनारा भी उपलब्ध है। तनिष्क यमुनानगर के मैनेजिंग डायरेक्टर निपुन गुप्ता, ने कहा कि दूसरी वर्षगांठ की बेहद खुश है। ग्राहकों के अटूट विश्वास के साथ-साथ कई खास डिजाइनों और शानदार ऑफर्स ने हमें यमुनानगर ही नहीं, पूरे भारत के बाजार में सबसे अग्रणी स्थान दिलाया है। हमने ज्वेलरी व्यापार में पारदर्शिता और ईमानदारी की बीज बोए हैं। हम हमेशा अपने उत्तम प्रॉडक्ट्स और व्यापार की पारदर्शी नीतियों के साथ अपने ग्राहकों के हितों का ध्यान रखने का वादा करते हैं। हर खरीदारी के साथ प्रामाणिकता का तनिष्क सर्टिफिकेट दिया जाता है जो कि सोने की शुद्धता तथा डायमंड के रंग, स्पष्टता और कैरेट की प्रामाणिकता प्रदान करता है। शोरूम में ग्राहकों को कैरेटमीटर के जरिए सोने के आभूषण की मुफ्त में शुद्धता जांचने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जो कि सोने की शुद्धता की जांच करने का वैज्ञानिक तरीका है। तनिष्क, भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रीय ज्वेलर है जो 6000 से अधिक पारंपरिक, पाश्चात्य तथा फ्यूजन शैलियों में स्वर्ण तथा र| जडित आभूषण (22 तथा 18 कैरेट सोने में), इस समय तनिष्क रीटेल श्रृंखला में 92 शहरों में 168 एक्सक्लुसिव बूटिक्स शामिल हैं, जो कि इसे भारत की पहली और सबसे बडी ज्वेलरी रीटेल शोरूम श्रृंखला का सम्मान दिलाते हैं।