- Hindi News
- मुद्दों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने किया सचिवालय प्रांगण में प्रदर्शन
मुद्दों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने किया सचिवालय प्रांगण में प्रदर्शन
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी
अभियंता ने सुनवाई नहीं की तो यूनियन ने विरोध जताया
महंगाई,बेरोजगारीअन्य मुद्दों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट सोशल यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ता अनाज मंडी जगाधरी में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे।
भेजे ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं है। सत्ता में आने से पूर्व जनता के साथ जो वादे किए गए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। केंद्र में नई सरकार बनने के बाद श्रम कानूनों में बदलाव करके देशी विदेशी को देश के संसाधनों को लूटने का खुला न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के सेवक बनकर अपना वादा पूरा कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता के सामने सेवक बनने का जो वादा किया गया था, वह पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की है कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए, जीवन रक्षक दवाइयों की कीमतों को नियंत्रित किया जाए, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए, निजीकरण, ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग नीतियां बंद की जाएं, बीमा में एफडीआई बढ़ाने पर रोक लगाई जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर फसलों के लाभकारी मूल्य दिए जाएं, बिजली के रेट बढ़ाना बंद किए जाएं, मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराकर उनको 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया जाए। सत्ता आने से पहले किए गए सभी वादे पूरे किए जाएं, बुढ़ापा, विकलांग विधवा पेंशन 2000 रुपए प्रतिमाह किया जाए।
यमुनानगर | हरियाणापीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक कैंपस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्टेट ऑडिटर लाल बचन चौधरी ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में रोष हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सजग रखने के लिए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 24 दिसंबर को होगा। जिला प्रधान श्याम सिंह रावल सचिव संजीव बग्गा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष करना कर्मचारियों के हित में नह