पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला खेल उत्सव में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी: डीसी

महिला खेल उत्सव में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराज्यस्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान (रागका) महिला खेल उत्सव प्रतियोगिताओं 29 से 31 दिसंबर तक तेजली खेल परिसर यमुनानगर में होगा। डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने इस संबंध में अपने कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग ली।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश कि राज्य स्तरीय महिला खेल उत्सव प्रतियोगिताओं के आयोजन में वे किसी प्रकार की कोई कमी छोड़े और जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं उन्हें वे बाखूबी निभाएं ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों से आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के ठहरने के उचित व्यवस्था हो। आयोजन स्थल पर ठहरने खाने के स्थान पर रोशनी का व्यापक प्रबंध हो। अधिकारियों और प्रतिभागियों के ठहरने के स्थान से लाने और वापिस भेजने की उचित व्यवस्था हो। इसके साथ-साथ महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई, पीने के पानी की उचित व्यवस्था, खेल मैदानों की सफाई और खेल सामान उचित मात्रा में उपलब्ध कराना और महिला खिलाड़ियों को वापिस भेजने के लिए पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। डीसी ने एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी को खेल उत्सव का ओवरआॅल इंचार्ज बनाया है।