पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनीष बने भाजपा के मंडल सदस्यता प्रमुख

मनीष बने भाजपा के मंडल सदस्यता प्रमुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | भाजपामंडल यमुनानगर कार्यकर्ताओं की शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित बैठक में मंडल उपप्रधान मनीष मलिक को सदस्यता प्रमुख बनाया गया। जबकि शिव राणा को सदस्यता उप प्रमुख बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सदस्यता सह संयोजक एवं पार्षद संगीता सिंघल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से की। सिंघल शर्मा ने बताया कि यमुनानगर मंडल में 20 हजार नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 31 मार्च 2015 की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्वसम्मति से मनीष मलिक को मंडल का सदस्यता प्रमुख शिव राणा को उपप्रमुख बनाया गया है। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, रोजी मलिक आनंद, उमा शर्मा संदीप राणा आदि मौजूद थे।