पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंडामाजरा में पौधारोपण किया

मुंडामाजरा में पौधारोपण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| स्वच्छहरियाणा स्वच्छ भारत अभियान के तहत यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने गांव मुंडामाजरा में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वातावरण की साफ सफाई आज समाज की मांग है और हमें केवल अपने घरों को ही नहीं बल्कि आसपास के वातावरण को भी साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से ही हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि पौधे हमारे वातावरण को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हमें समय-समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। इस अवसर पर यमुनानगर के डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, प्रो. एमएल सैनी, पार्षद संगीता सिंघल, मदन चौहान, राजेश सपरा, सुरेन्द्र शर्मा, रोचक गर्ग, राजेश बक्शी, सतवंत सदन, सुंदर लाल गौरी, कर्णसिंह सरपंच, डॉ. अनिल पुंडीर, रमनीक शर्मा, मोंटू नरेश गुप्ता उपस्थित थे