पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक सरकार को देंगे एक लाख हस्ताक्षर के बाद मांग पत्र

अध्यापक सरकार को देंगे एक लाख हस्ताक्षर के बाद मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | राजकीयअध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। सरकार द्वारा एक एक करके कर्मचारियों के हित मे लिए गए पूर्व फैसलों के वापस लिए जाने की निंदा की गई। संघ के मुख्य सलाहकार जयदेव आर्य प्रेस सचिव रविंद्र राणा और वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश रेहडू ने बताया कि चौदह दिसंबर को यमुनानगर में संगठन का एक सम्मेलन किया जाएगा। उस सम्मेलन से एक लाख हस्ताक्षर लिए जाने की शुरूवात की जाएगी। इस एक लाख हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद सभी जिलो में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। 14 दिसम्बर को यमुनानगर, 21 दिसम्बर को कैथल, 28 दिसंबर को कैथल, 4 जनवरी को भिवानी,11 जनवरी को जींद, 18 जनवरी को अम्बाला, 25 जनवरी को पंचकूला, 1 फरवरी को रोहतक,9 फरवरी को करनाल, 15 फरवरी को झज्जर, 22 फरवरी को फतेहाबाद, 1 मार्च को हिसार, 15 मार्च को महेंद्रगढ़, 22 मार्च को सिरसा, 29 मार्च को रिवाड़ी, 8 अप्रैल को फरीदाबाद, 22 अप्रैल को गुड़गांव, 6 मई को पलवल, 20 मई को मेवात, 7 जून को सोनीपत 14 जून को पानीपत मे कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। संघ के प्रांतीय चेयरमेन कुलभूषण शर्मा, प्रांतीय सचिव संजीव मन्दोला ने कहा कि इन सम्मेलनों मे एक लाख हस्ताक्षर करवाए गए मांग पत्र को 19 अगस्त को शिक्षा महानिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। मौके पर हमीर सिंह, सुखदेव सिंह, धर्मपाल गुप्ता, राजेश बरवाला, विक्रम भट्टी, संदीप शर्मा, गुरमीत सिंह, हरपाल बैंस, डाक्टर रामनिवास शर्मा, सुदेश वालिया, रजनीश शास्त्री, साहब सिंह, नरेंद्र राणा, जयदेव नहरिया, सुरेन्द्र सुरा समेत अन्य अध्यापक नेता शामिल हुए।