- Hindi News
- पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया
पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया
यमुनानगर | महिलाने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं ससुर पर छेड़छाड़ करने और सास अन्य पर दहेज उत्पीड़न का। इसको लेकर पीड़िता ने शिकायत फर्कपुर पुलिस को दी है। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी विवाहिता ने फर्कपुर थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 जनवरी को गांव बकाना निवासी पंकज धीमान के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी है।
दहेज की मांग पूरी होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप यह भी है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। वहीं उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति पंकज धीमान, ससुर जय प्रकाश, सास मतलेश, ननद मोनिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।