पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्टिम को एक ही छत के नीचे मिलेगा हीलिंग टच

विक्टिम को एक ही छत के नीचे मिलेगा हीलिंग टच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा का दूसरा सेंटर होगा

हिंसाकीशिकार महिला, युवती बालिकाओं की सहायता के लिए सुकून केंद्र खुलने जा रहा है। यहां एक ही छत के नीचे उपचार, सरंक्षण, सहारा, सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक मदद मिलेगी। भवन के लिए ट्रॉमा सेंटर में जगह चिन्हित कर ली है।

इस सेंटर का नाम ‘सुकून’ वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर होगा। सेंटर हेल्थ डिपार्टमेंट की और से खोला जा रहा है जोकि जनवरी 2015 से काम शुरू कर देगा। इस के लिए सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील कुमार, हेल्थ विभाग पंचकूला विभाग की और से से डॉ. मनप्रीत, जया वेलेंकर ने मीटिंग कर प्लान बना लिया है।

हिंसा से पीड़ित महिला को एक ही छत के नीचे के सुविधा दी जाएगी, पुलिस पूछताछ, एफआईआर, कानूनी सहायता जरूरी इलाज का काम महिला कर्मियों द्वारा ही किया जाएगा। पीड़ित महिलाओं को ज्यादा जरूरी होने पर ही कोर्ट जाना पड़ेगा, अन्यथा सब कुछ यहीं होगा। पीड़ित महिला के निराश्रित होने यहां आश्रय भी दिया जाएगा।

यह होगा

पुलिससरंक्षण कक्ष, मेडिकल सहायता कक्ष, रहने के लिए अस्थाई आश्रय, विधित सहायता कक्ष, मनोवैज्ञानिक, काउंसलिंग कक्ष, वीडियो कॉफ्रेसिंग कक्ष

डॉ. मनप्रीत ने बताया कि पहला सेंटर पंचकूला में खोला गया है। ये हरियाणा का दूसरा सेंटर होगा। प्रयास है कि महिलाओं के प्रति होने वाले मामलों में कमी आए। यदि भी जाए तो उसे भटकना पड़े क्योंकि इससे उसकी तकलीफ बढ़ जाती है। जया वेलेंकर ने बताया कि हरियाणा में सेक्सुअल हरासमेंट के 1.4 प्रतिशत केस होते है जबकि भारत में 1.8 प्रतिशत केस होते है। जिले में बीते 11 महीने में 60 मामले छेड़छाड़, 50 मामले दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न के 120 मामले दर्ज हुए है।

सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सुकून ट्रॉमा सेंटर में जनवरी से काम शुरू कर देगा। शुरुआत में यहां दो महिला काउंसलर होंगे जोकि सुबह 9 से शाम पांच बजे तक सर्विस देंगे जरूरत पड़ी तो सरकार को लिख कर स्टाफ बढ़ाया भी जा सकता है।

ट्रॉमा सेंटर में बनेगा सुकून

यमुनानगर | \\\"सुकून\\\' पर चर्चा करते एमएस डॉ सुनील कुमार, डॉ जया वेलेंकर अन्य।