पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म और भौतिक विज्ञान का आपस में घना संबंध: भारती

धर्म और भौतिक विज्ञान का आपस में घना संबंध: भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | दिव्यज्योति जागृति संस्थान की ओर से हनुमान गेट जगाधरी में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी हेमसुता भारती ने कहा कि धर्म भौतिक विज्ञान का हमारे से घनिष्ठ संबंध है। दोनों के उपयोग से ही जीवन का सौंदर्य परिपूर्ण होता है। जहां भौतिक विज्ञान का उपयोग समाज को बाहरी सौंदर्य प्रदान करता है वहीं धर्म आंतरिक सौंदर्य प्रदान करता है। धर्म का संबंध उस चेतन ब्रह्म शक्ति से है जो सर्वत्र व्यापक है जिसके द्वारा मानव के मानवीय गुण संचालित होते हैं। इस चेतना का अपने अंदर प्रत्यक्ष अनुभव हमें जड़ता से दूर करता है। दूसरी तरफ भौतिक विज्ञान, इसका संबंध ब्रह्म से नहीं बल्कि इसकी माया से है। जड़ पदार्थों से है। विज्ञान भले ही नित्य नए आविष्कारों से समाज को सुविधाओं से लबालब कर दे, लेकिन उसकी अपनी एक सीमा है। वह अध्यात्म की भांति असीम नहीं है। यदि किसी दिन या काल में विज्ञान का चरण मानव के अंत: प्रदेश में प्रवेश कर भी गया तो उस दिन वह भौतिक रहेगा ही नहीं बल्कि अभौतिक विज्ञान हो जाएगा।