- Hindi News
- बीमारी से बचने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी: कटारिया
बीमारी से बचने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी: कटारिया
यमुनानगर | गांवउन्हेड़ी में एडीसी कार्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार बलिंद्र कटारिया गांव उन्हेडी के सरपंच संजय राणा ने की। इसमें पब्लिक हेल्थ, शिक्षा विभाग, सीडीपीओ कार्यालय, पंचायत विभाग के अलावा सरकारी स्कूल जठलाना उन्हेड़ी के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
गांव के लोगों ने इस अवसर पर स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रामीणों बच्चों ने स्वच्छता अपनाने की शपथ ली। बलिंद्र कटारिया सरपंच संजय राणा ने कहा कि हमें स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ रहना चाहिए। खुले में शौच नहीं करना चाहिए।
खुले में शौच करने से भयंकर बीमारियां लग जाती है। उन्होंने कहा कि हाथ धोकर खाना खाना चाहिए। बिना हाथ धोए खाना खाने से कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे हम भयंकर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।