पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने कविताओं से जाहिर किया दहशतगर्दी का दर्द

छात्रों ने कविताओं से जाहिर किया दहशतगर्दी का दर्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमट कॉलेज में स्व. तिलकराज के जन्मदिवस के मौके पर उनके पड़पोते कर्मण्य अपने परिजन के साथ कार्यक्रम की मूवी बनाते।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

तिलकराजचड्ढा प्रबंधन और तकनीकी शिक्षण संस्थान में रविवार को संस्थान के संस्थापक प्रो. तिलक राज चड्ढा की 100वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उर्दू कविता से राजनीति की सच्ची तस्वीर मंच पर प्रस्तुत की, जबकि सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से समां बांधा। मंसूर और शहजाद ने उर्दू कविता से राजनीति की सच्ची तस्वीर को मंच पर उकेर वास्तविक रूप दर्शाया। वैशाली ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने मुजफ्फरनगर के दंगों, कश्मीर में दहशतगर्दी शरारती तत्वों पर कविताओं के माध्यम से कड़ा प्रहार किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुकंद शिक्षण संस्थाओं के जनरल सेक्रेटरी डॉ. रमेश कुमार और संस्थान निदेशक विकास दरयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा सुरभि मेहता ने जहां पंजाबी लोक संगीत की रंगारंग प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी, जबकि भजन की प्रस्तुति से भी भावविभोर किया। जिसे सभी ने खूब सराहा।

मुख्यातिथि डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि तिलक राज चढ़ा को प्यार से बापू भी कहा जाता है। उन्होंने उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके व्यक्तित्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बापू ने जीवन के उच्च आदर्शों का पालन करते हुए अपना सर्वस्व विद्यार्थियों देश का समर्पित किया। वे सच्चे अर्थो में एक अध्यापक थे जो केवल किताबी ज्ञान नहीं बांटते थे, अपितु छात्र के संपूर्ण जीवन पर प्रभाव डालते थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय वे जय प्रकाश नारायण लोहिया के बेहद करीबी थे। डॉ. केएल जौर ने बापू के साथ हुए अपने कुछ किस्सों को बयां किया और विद्यार्थियों को सदा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संस्थान निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने बीते वर्ष में अर्जित संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मौके पर संस्थान के एमबीए एवं एमसीए संकाय के विद्यार्थियों में पहले दस स्थानों पर अपना नाम अंकित करने वाले 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान द्वारा उन्हें 21 हजार रुपए की नकद राशि इनाम स्वरूप भेंट की गई। उन्होंने कह