पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय मंत्री का प्रोजेक्ट को समर्थन

केंद्रीय मंत्री का प्रोजेक्ट को समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | सरस्वतीनदी शोध संस्थान के पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डॉ. महेश चंद शर्मा से मुलाकात की। संस्कृति मंत्री ने सरस्वती नदी परियोजना में अपनी विशेष रूचि दिखाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरस्वती हेरिटेज प्रोजेक्ट जो उनके मंत्रालय में वर्षों से लंबित पड़ा है उसे जल्द शुरू करवाया जाएगा। सरस्वती नदी शोध संस्थान के कार्यालय मंत्री गौरव कक्कड़ ने बताया कि संस्कृति मंत्री ने संस्कृति मंत्री उनसे कहा है कि सरस्वती नदी से भारत की प्राचीन संस्कृति से जुड़ी है। इसके तट पर भारतीय संस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, महामंत्री डॉ. अमित जैन सचिन गुप्ता मौजूद रहे। ध्यान रहे जगाधरी स्थित सरस्वती नदी शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष दर्शन लाल जैन हैं। वे सरस्वती नदी पर वर्ष 1999 से कार्य कर रहे हैं।