पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी में नंगे पांव भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ

सर्दी में नंगे पांव भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में जैसे-जैसे ठंड बढ़ती गई वैसेञवैसे लोगों का जोश और जयघोष भी बढ़ता गया।

देर शाम शहर से श्री जगन्नाथ रथयात्रा में ठाकुर जी राधाजी की पालकी को लेते जाते महाराज। (दाएं) यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

जैसे-जैसेसर्दीबढ़ती गई वैसे-वैसे कृष्ण भक्तों का जोश बढ़ता गया। जयघोष के नारे ओर तेज होते गए। नंगे पांव इस सर्द मौसम में आस्था पर भारी पड़े। नजारा था देर शाम शुरू हुई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का। यात्रा शहर में पांच घंटे से अधिक रही। मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे, जिन्होंने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरूआत भगवान के रथ के आगे झाडू लगाकर की। अन्य भक्तों इस्कॉन के सदस्यों ने भी भगवान के रथ के आगे झाडू लगाया। श्रद्धालुओं में भगवान के रथ के रस्से खींचने के लिए भी बेहद उत्साह देखा गया।

मौके पर भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम से साथ रथ पर विराजमान होकर शहर के भ्रमण पर निकले। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी के रथ के रस्सों के माध्यम से रथ को अपने हाथ से खींचता है, वह पुण्य का भागीदार होता है। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के रथ को रस्सों के सहारे खींचा। शहर हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, जगन्नाथ स्वामी नयन पथगामी के जयकारों से गूंज उठा। खराब मौसम के कारण आयोजकों को उम्मीद थी कि भक्त कम ही आएंगे। पर आयोजकों का अंदाजा गलत निकला। हुआ इसके उल्ट। भक्तों की संख्या पिछले साल की संख्या से 20 प्रतिशत अधिक थी। यात्रा स्टार्च मिल गेट से शुरू हुई जो कि शहीद भगत सिंह चौक, वर्कशाप रोड, सरनी चौक, नेहरू पार्क, प्यारा चौक, मॉडल कॉलोनी से होते हुए शास्त्री कॉलोनी में संपन्न हो गई। जहां पर सीएम मनोहर लाल खट्‌टर मुख्यातिथि रहे और उन्होंने माथा टेका।

यात्रा का आयोजन इस्कान प्रचार समिति यमुनानगर-जगाधरी की ओर से किया गया। इससे पूर्व हर रोज पेपर मिल में शाम छह से रात 9 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होता था। रविवार को कथा के समापन पर जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने बताया कि यात्रा के मुख्य यजमान इंसान इंडस्ट्री की संचालक रीना रही। माथा टेकने के लिए भाजपा के पदाधिकारी भी पहुंचे। उनके साथ उनके पति सुरेंद्र गर्ग भी