- Hindi News
- श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने 151 परिवारों को दिया राशन
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने 151 परिवारों को दिया राशन
श्रीकृष्णकृपा सेवा समिति द्वारा स्थानीय सनातन धर्म मंदिर में 144वां निशुल्क मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समाज सेवी विशाल गर्ग उपस्थित हुए और 151 परिवारों को राशन वितरित किया गया।
समिति के प्रधान देवकी नंदन, भारत भूषण जतिंद्र गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी श्रद्धेय स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की अनुकंपा से समिति द्वारा निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। उद्योगपति समाज सेवी अमरनाथ बंसल ने कहा कि नगर के दानवीरों के सहयोग से समिति असहाय परिवारों को राशन बांट रही है। समिति द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर भी लगाए जाते हैं और निशुल्क दवाइयां उपकरण मरीजों को वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर समिति द्वारा यह दायित्व निभाया जा रहा है। उन्होंने शहर के दानी सज्जनों का आह्वान करते हुए कहा कि समिति द्वारा चलाए गए इस अभियान में अपने सहयोग की आहुति दें ताकि जरूरतमंदों की सहायता हो सके और समिति का मनोबल भी बना रहे। समिति के संरक्षक राज सलुजा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2015 का स्वागत करते हुए 31 दिसंबर को नौ से बारह बजे तक मारवाड़ी धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मौके पर हनुमान प्रसाद, नीरज कालड़ा, बंटी, प्रदीप मित्तल, नीरू, विजय मदान, एडवोकेट केवल कृष्ण सैनी, कृष्ण लाल छाबड़ा, जितेंद्र गांधी, हर्षित सैनी, रमेश लांबा अन्य उपस्थित थे।