पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायरमेंट की उम्र घटाने पर निंदा प्रस्ताव पास किया

रिटायरमेंट की उम्र घटाने पर निंदा प्रस्ताव पास किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयअध्यापकसंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन जिला प्रधान गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में हुआ। सम्मेलन में सेवा निवृत्ति की आयु 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष करने से संबंधित निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मंच संचालन हरपाल सिंह बैंस ने किया।

प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन और महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि खट्टर सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध फैसले लेने बंद करे नहीं तो अध्यापक संघ एक बड़ा आंदोलन छेड़ देंगे।

अध्यापक संघ ने खट्टर सरकार के फैसलों की समीक्षा की और सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि लीव इन कैशमेंट की अवधि कम की गई, एलटीसी बंद की गई, छुट्टियों में कटौती की गई, अध्यापकों का री-एंप्लायमेंट शुरू किया गया, अतिथि अध्यापकों को नियमित किया गया, पंजाब के समान वेतनमान लागू किया गया और पदोन्नति की सूचियां जल्दी जारी की गई तो अध्यापक संघ पूरे हरियाणा में आंदोलन छेड़ देगा। इन मांगों के समर्थन में एक लाख हस्ताक्षर करवाने की शुरुआत प्रांतीय प्रधान प्रदीप की। कर्मचारी महा संघ के मुख्य सचिव रमेश शर्मा, जोनल सचिव रविंद्र राणा और साहब सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के कर्मचारी विरोधी बयानों से कर्मचारियों में रोष है। ऐसे बयानों के खिलाफ कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर अपनी गलती नहीं मानी गई तो पूरे हरियाणा में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। मौके पर कर्मचारी नेता हरपाल बैंस, अमर नाथ धीमान, रूप चंद, नरेंद्र राणा, प्रदीप सिंह, सत्यदेव, भंवर सिंह, प्रेम लता, उषा चौहान, संजय गर्ग, सुनील शास्त्री, शमशेर सिह, जगतार सिंह, ध्यान सिंह आदि थे।