पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

छात्रा ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | छेड़छाड़की शिकायत पर कार्रवाई होने पर हरीनगर निवासी बीए की छात्रा ने शिकायत सीएम और डीजीपी को भेजी है। छात्रा का कहना है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाए उसके परिवार को ही झूठे मामले में फंसा रही और आरोपियों का पक्ष कर रही है। इससे अपने घर में रहना भी मुश्किल हो गया है। छात्रा ने सीएम और डीजीपी से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में छात्रा ने बताया कि कुछ लोग हमारे घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर वे घर में घुस जाते हैं। जब उन्हें रोका जाता है तो वे उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। उसका कहना है कि 18 अक्टूबर को आरोपी घर में घुस गए और उसकी मां के कपड़े फाड़ दिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने उसके पिता को भी झूठे केस में फंसाया है। पुलिस से जब न्याय नहीं मिला तो इससे परेशान होकर ही उसने सीएम और डीजीपी को शिकायत भेजी है।