लोगों ने मालिक नौकर पर किया हमला
यमुनानगर | जगाधरीके डिंपल सिनेप्लेक्स के पास मालिक नौकर पर कुछ लोगों ने रॉड डंडों से हमला कर दिया। घायलों के बयान पर पुलिस ने बाप-बेटे सहित चार लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुर्गा गार्डन सचिन वर्मा ने शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि कई दिन पहले हुडा सेक्टर-17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमनदीप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय मामला निपट गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी युवक उसके प्रति रंजिश रखने लगे। देर शाम वह अपने नौकर हनुमान कॉलोनी निवासी सोनू को साथ लेकर डिंपल सिनेप्लेक्स के पास से आया था। वहां पर अमनदीप, अपने पिता, अंकल तरुण सहित 10-12 अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी एसआई ओमबीर का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ था, उसी के चलते दोबारा फिर सिनेप्लेक्स के पास मारपीट हुई। मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।