पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो स्थानों से दो बाइक चोरी, केस दर्ज

दो स्थानों से दो बाइक चोरी, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | अलग-अलगस्थान से चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली। बाइक मालिकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाड़ी माजरा की रूप नगर कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को उसने काम से लौटकर बाइक घर के अंदर खड़ी की थी। रात को खाना खाकर वह गेट का ताला लगाकर सो गया। सुबह देखा ताला टूटा पड़ा हुआ था और घर के अंदर खड़ी बाइक वहां से गायब थी। उधर, खिजराबाद निवासी दीपक गोयल ने बताया कि देर शाम उसने काम से लौटकर बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और घर के अंदर चला गया। कुछ देर के बाद जब वह घर से बाहर तो वहां से उसकी बाइक गायब थी।