पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम कार्ड बदलकर 7 दिन में निकाले दो लाख 90 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर 7 दिन में निकाले दो लाख 90 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | एटीएमकार्ड बदलकर युवक ने ईस्ट भाटिया नगर कॉलोनी निवासी प्रेमचंद को दो लाख 90 हजार रुपए का चुना लगा दिया। एटीएम बदलने और अकाउंट से पैसे निकलने का पता पीड़ित को सात दिनों बाद दिन बाद चला। जब तक पता चलता तब तक अकाउंट में सारे पैसे निकल चुके थे। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रेमचंद ने शहर यमुनानगर पुलिस बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में अकाउंट है। वह चार दिसंबर को एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां पर किसी ने उसका एटीएम बदल लिया। दस दिसंबर को वह दोबारा से एटीएम में पैसे निकलवाने गया तो देखा एटीएम कार्ड नहीं चल रहा था। बैंक में गया तो वहां पर अकाउंट चेक कराया उसमें पैसे नहीं थे। इसके बाद पूरी बात समझ में आई। सूचना पुलिस को दी गई। दो लाख 90 हजार रुपए की रकम अकाउंट से 11 बार में निकाली गई। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।