पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाप बेटी पर विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगने का आरोप

बाप-बेटी पर विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | फर्कपुरकी जवाहर कॉलोनी निवासी रानी धीमान ने बाप-बेटी पर विदेश भेजने के नाम पर सात लाख ठगने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने बाप-बेटी पर केस दर्ज कर लिया है।

रानी धीमान ने हुडा चौकी पुलिस को बताया कि उसके परिवार से राहुल और याजवेंद्र को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव मंडेबर निवासी सुखविंद्र सिंह और उसकी बेटी रिया के साथ हुई। विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपए देने की बात हुई। 12 फरवरी 2014 को सात लाख दो हजार रुपए दे दिए। मगर उसके बाद आरोपियों ने उसके लड़कों को विदेश नहीं भेजा। कई बार पैसे वापस मांगे गए लेकिन पैसे नहीं दिए। हुडा चौकी पुलिस ने बाप-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।