पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस से पहले चर्च में गोली चली, सदस्यों ने मांगी सुरक्षा

क्रिसमस से पहले चर्च में गोली चली, सदस्यों ने मांगी सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलकर प्रोग्राम बता दें: एसपी

पहली बार हुई ऐसी वारदात

चर्च क्वार्टर में रहने वालों को गुरुवार रात 12 बजे सुनाई दी थी गोली चलने की आवाज

भास्करन्यूज | यमुनानगर

शहीदभगतसिंह चौक के पास स्थित सीएनआई चर्च में आधी रात को गोली चलने से सनसनी फैल गई है। क्रिसमस से पहले ऐसी वारदात होने से कम्यूनिटी के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मौके कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में खोल का टूकड़ा मिला है, मगर कोई अन्य सुराग नहीं लगा है। ध्यान रहे कि जिले में कुल 25 चर्च हैं, जिनसे 20 हजार से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

चर्च क्वार्टर निवासी गौरव ने बताया कि आधी रात 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। सुबह साढ़े 11 बजे चर्च प्रबंधन कमेटी के सचिव बरना बस को सूचना दी। सचिव ने इसकी जानकारी अन्य कमेटी सदस्यों को दी। जिसके बाद चर्च में एकत्रित हुए और मामले की जानकारी सिटी पुलिस को देने का निर्णय लिया गया। डेढ़ बजे शहर को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई शमशेर राणा एएसआई जसविंद्र सिंह पहुंचे। चर्च परिसर से रांग का टूकड़ा (गोली) बरामद किया। जिसके बाद चर्च पदाधिकारियों की ओर से लिखित में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। क्रिसमस से पहले घटना को लेकर कम्यूनिटी के लोग दहशत में हैं। चर्च के फादर विक्टर मसीह, आईटीआई के पास स्थित चर्च के पॉस्टर सुच्चा मसीह, बैंक कालोनी स्थित फादर आरके मसीह, डॉ. राजन वीएम, डा. आर मसीह ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस होता है। लेकिन उससे पहले ही 14 दिसंबर से कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रमके दौरान देंगे सुरक्षा: आईओएएसआई शमशेर राणा का कहना है कि मौका किया है। जो रांग का टुकड़ा मिला है, उसकी विशेषज्ञों से जांच करवा रहे हैं। शिकायतकर्ता की ओर से तो किसी पर शक जताया गया है और नहीं किसी को देखा है। ऐसे में जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्च कमेटी से कार्यक्रम की सूची मांगी गई है। इस दौरान उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

यमुनानगर | चर्च से मिला खोल का टुकड़ा।

इस संबंध में देर शाम पौने आठ बजे एसपी वेदप्रकाश से बात की गई। उन्होंने बताया कि अभी भी कार्यालय में हैं। इस संबंध में अब तक उनसे कोई नहीं मिला है। कम्यूनिटी के लोग मिल