- Hindi News
- जांच शिविर में 70 प्रतिशत महिलाओं में मिली खून की कमी
जांच शिविर में 70 प्रतिशत महिलाओं में मिली खून की कमी
फैमिलीप्लानिंगएसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांव शादीपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया। इसमें गांव शादीपुर, रायपुर और कामी माजरा की करीब 130 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं के खून की जांच की गई। इनमें से 70 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
एफपीए इंडिया की शाखा प्रधान रमन सचदेवा महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाया जाना अति आवश्यक है। महिलाओं को अपने परिवार के साथ-साथ अपना भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि जब उनका स्वास्थ्य सही होगा, तभी वह परिवार का ख्याल रख पाएंगी। सीडीपीओ अर्बन प्रवीन छाबड़ा ने कहा कि हमें सब्जिया धोकर काटनी चाहिए कि उनको काटकर धोना चाहिए। हमें बेटी को बचाना भी है और पढ़ाना भी है। एफपीए इंडिया की शाखा मानद् सचिव इंदू कपूर ने कहा कि अगर मां, बहन, प|ी चाहिए तो इसके लिए बेटी भी सबसे पहले चाहिए। शाखा प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा ने कहा कि वर्तमान कार्यप्रणाली के अनुसार संगठन युवाओं को प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी, एड्स से बचाव, सुरक्षित गर्भपात, परिवार नियोजन प्रजनन स्वास्थ्य की सूचना उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दे रही है। किशोरों युवाओं को इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. प्रियंका मित्तल ने महिलाओं की जांच की और उनके अनुसार दवाइयां दी। एलटी धर्मवीर ने एचबी की जांच की। कार्यक्रम अधिकारी भानू प्रताप, सुपरवाइजर संतोष, रजनी, सुनीता ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया।
यमुनानगर | एफपीएआई द्वारा आयोजित जांच शिविर में महिलाओं का स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक।