- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया
स्टूडेंट्स ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया
जिंदगीमेंविद्यार्थी जीवन का विशेष महत्व है। इस दौरान प्राप्त ज्ञान पर पूरी जिंदगी निर्भर करती है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करें। यह बात विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने कही। वे हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कंवरपाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। जितने ज्यादा लोग शिक्षित होंगे, समाज देश उतना ही विकसित होगा। मैनेजिंग कमेटी के प्रधान राकेश मोहन ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए नाटक, गीत नृत्य प्रस्तुत किए। स्पीकर ने निजी कोष से स्कूल को अनुदान राशि देने की घोषणा की। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने स्पीकर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी सचिव अशोक गर्ग प्रबंधक यशपाल सिंगल, सदस्य प्रमोद गर्ग, राजीव गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रेम रोहिला, आनंद गुप्ता, मदनमोहन गर्ग, विमल गुप्ता, सीताराम मित्तल, विनोद उपस्थित थे।
यमुनानगर : हिन्दू पब्लिक स्कूल के एनुअल डे पर प्रस्तुति देते छोटे बच्चे