पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत उत्तर प्रदेश से तो आता है लेकिन बिना रॉयल्टी कटे

रेत उत्तर प्रदेश से तो आता है लेकिन बिना रॉयल्टी कटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेत सप्लाई के काम से जुड़े लोगों के पास होती है कच्ची पर्ची

भास्करन्यूज | यमुनानगर

खननमाफियारॉयल्टी के नाम पर बड़ा खेल खेलता है। रेत यूपी से लाया जाता है लेकिन वह भी बिना रॉयल्टी के। रॉयल्टी की पर्ची होती तो जरूर है लेकिन वह असली नहीं। सिर्फ अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए। इस बात को खुद ठेकेदार और रेत सप्लाई करने से जुड़े लोग मानते हैं। रॉयल्टी कटवाने के पीछे जहां रेत सप्लाई करने वालों का कहना है कि इसमें उन्हें बचत नहीं होगी वहीं ठेकेदारों का कहना है कि हमें तो रेत बेचना है फिर चाहे कैसे भी बिके।

यहांसे तो सभी बिना रॉयल्टी कटवाए ही ले जाते हैं रेत : हरियाणाके गांव लाक्कड़ से लगती यमुना नदी का एरिया यूपी का पड़ता है। यूपी के लोगों ने माइनिंग का ठेका लिया हुआ है। यहां से हर दिन करीब 100 ट्रक ट्रॉलियां रेत की हरियाणा आती हैं। मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि यहां से हरियाणा में जो भी ट्रक ट्रॉलियां में रेत ले जाता है वह बिना रॉयल्टी कटवाए ही ले जाता है। हम उन्हें रॉयल्टी कटवाने को कहते हैं लेकिन वे तैयार नहीं होते। रॉयल्टी कटवाने के पीछे उनका कहना होता है कि रॉयल्टी के बाद रेत में बचत कम होगी। इसके साथ ही रॉयल्टी की पर्ची पर वजन लिखा होता है। अगर पुलिस पर्ची चेक करती है तो ओवर लोड की बात सामने जाती है।

रॉयल्टीतो ले लें लेकिन ओवर लोड से कैसे बचें : रेतसप्लाई से जुड़े जगाधरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रॉयल्टी कटवाते हैं तो रेत दोगुणा से भी ज्यादा दाम पर मिलता है। इसके लिए ठेकेदार से कच्ची पर्ची ले लेते हैं। ताकि यह शो हो कि गाड़ी में माल कितना है। अगर रॉयल्टी की पक्की पर्ची हो तो उस पर वजन लिखा होता है। इस पर पुलिस ओवर लोडिड कहकर चालान काट देती है।

भास्कर नॉलेज

हरियाणामें खनन बंद है। जो लोग यूपी से रेत लेकर आते हैं उन्हें 32 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रॉयल्टी देनी होती है। इसके साथ ही 12 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रेत मिलता है। अगर रॉयल्टी कटवाएं तो 12 रुपए प्रति क्विंटल तो देना होगा, लेकिन रॉयल्टी 32 रुपए प्रति क्विंटल की बजाए 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल ठेकेदार को देना होता है।

रॉयल्टी कटवाने पर इतना पड़ता है

सिंगल टायर ट्रॉली 6500

डबल टायर ट्रॉली 8000

छह टायर ट्रक 9000

दस टायर ट्रक