पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर सीनियर स्टूडेंट्स ने दिखाया दमखम

खेल प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर सीनियर स्टूडेंट्स ने दिखाया दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदलालपब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी में शुक्रवार को अंतर्सदन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुकंद संस्थाओं के महासचिव डॉ. रमेश कुमार ने किया। उन्होंने स्कूल में ओलंपिक झंडा फहराया। खिलाड़ियों ने मशाल के साथ ग्राउंड का चक्कर लगाया। मौके पर बच्चों ने योग कराटे तथा एरोबेक्स की प्रस्तुति दी।

रमेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने खेलों की विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। प्रधानाचार्या शशी बाटला ने सबका स्वागत करते हुए बच्चों को अनुशासन में रह कर खेलने के लिए प्रेरित किया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के लिए फन रेस हुई। इसमें शक्ति सदन से दिशांत, शांति सदन से ओम, श्रद्धा सदन से लक्ष्य सब जूनियर लड़कों के जूनियर विंग में श्रद्धा सदन से साहिल पहले, सत्य सदन से साहिल दूसरे तथा शांति सदन से देवांश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर रेस में अंजली पहले, काजल दूसरे, नीतिका तीसरे, 400 मीटर में रितिका पहले, गरिमा दूसरे, आंचल राणा तीसरे स्थान पर रही। कैंटर पिलर रेस में हरमन प्रथम, भव्या द्वितीय, राघव तृतीय, पिरामिड रेस नर्सरी जूनियर विंग में झनकार पहले, पलक, कृषका दूसरे, युवराज, नैतिक तीसरे स्थान पर रहे। लॉग जंप जूनियर लड़कों में रौनक पहले, सिद्धार्थ दूसरे, आर्यन तीसरे, जूनियर लड़कियों में उदिषा प्रथम, संदली द्वितीय, आंचल श्योराण तृतीय रही। लड़कों की हाई जंप में मनदीप सिंह, अर्पित चौहान, कपिल तथा लड़कियों में भावना, कोमल, रूचि आनंद क्रमश पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रही। फ्लावर रेस में अदिति, अनामिका पहले, दर्शनप्रीत कौर दूसरे, वृंदा तीसरे स्थान पर, लड़कों की साइकिल रेस में मोहित पहले, डिंपल दूसरे, मयंक तीसरे, सब जूनियर लड़कों में अर्जुन राणा प्रथम, साहिल द्वितीय, दक्ष तृतीय स्थान पर रहे।

यमुनानगर | सरोजिनी काॅलोनी के मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में एथलीट मीट का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर सीनियर स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस दौरान रेस स्पर्धा में भाग लेते खिलाड़ी।