पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतर्कता ही बचा सकती है हादसों से: बरार

सतर्कता ही बचा सकती है हादसों से: बरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायातसंबंधीनियमों के बारे में जागरूकता लाने को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रधानाचार्य गुरदियाल सिंह बरार की देखरेख में हुई। इससे पूर्व प्रिंसिपल ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों की लगातार अवहेलना से हमारी सड़के असुरक्षित हो गई हैं। सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में भारत में हर वर्ष 1.40 लाख से अधिक व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। विश्व में होने वाली कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 10 प्रतिशत हादसे भारत में ही होते हैं। इसलिए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाने का समुचित प्रशिक्षण दिया जाना बहुत जरूरी है। संस्कृत प्रवक्ता मानिकटाहला नीरज ने सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता विषय पर कहा कि इस प्रतियोगिता से भावी नौजवान सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति ओर अधिक जागरूक, जिम्मेदार संवेदनशील बनेगे।

परीक्षा के लेवल एक में नेहा देवी प्रथम फरजाना द्वितीय, लेवल दो में फैयाद अली ने प्रथम शिवम ने द्वितीय, लेवल तीन में हिमानी ने प्रथम तथा कोमल रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राजीव राणा, राजेश कुमार, नरेश सैनी, विकास सिंगला, पवन बत्रा, बलदेव, रीटा, ज्योति गर्ग, मोनिका बत्रा, सुषमा, नफे सिंह, इंद्र शास्त्री, नरेश लाकड़ा, अंकुश मौजूद थे।