पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की उपलब्धता का जायजा लिया

यूरिया की उपलब्धता का जायजा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1300 एमटी यूरिया खाद कल आएगा

यमुनानगर| लघुसचिवालय में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, हैफेड हरियाणा एग्रो के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने की। इसमें जिला में यूरिया खाद की आपूर्ति, उपलब्धता वितरण की समीक्षा की गई। डीडीए आदित्य डबास ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। 70 प्रतिशत यूरिया खाद पैक्स मिनी बैक द्वारा की गई है। 14 दिसंबर को 1300 मीट्रिक टन यूरिया का रैक रहा है। किसान जरूरत के मुताबिक यूरिया खाद ले, जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद विक्रेता अधिक कीमत लेगा खाद के साथ किसी दूसरी वस्तु की टैगिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विभिन्न फसलों के क्षेत्रफल, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा एनमूप योजना के तहत लगाए प्रदर्शन स्टाल की भी जानकारी दी। डीएचओ डॉ. ईलम चंद सैनी ने बताया कि पोली हाउस बाग के बारे मेंं विस्तार से बताया और मशरूम की सफल खेती के बारे में चर्चा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारी कार्यालय में प्रात: 11 से 12 बजे तक अवश्य बैठे और समस्याएं सुने। उन्होंने लक्कड़ मंडी को बाहर स्थानांतरित करने लकड़ी, अनाज, सब्जी मंडी की मार्केटिंग फीस सही तरीके से लेने जमा कराने के निर्देश दिए। हरियाणा भंडारण निगम के डीएम ने भंडारण क्षमता का जायजा लिया। इसके साथ ही हरियाणा बीज विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीयल कारपोरेशन भूमि सुधार निगम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर डीसी डॉ. एसएस फूलिया, एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी एसडीएम प्रेम चंद, बिलासपुर एसडीएम पूजा चॉवरिया, एपीपीओ डॉ. जसविंद्र सिंह, एचडीओ डॉ. रमेश सिंह डीएम सुरेश कुमार उपस्थित थे।