पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष

कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित पार्क में हुआ। इसमें सभी विभागों से यूनियन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्षता जिला प्रधान श्याम लाल नरवाल तथा मंच संचालन सचिव महीपाल चमरोड़ी ने किया। प्रांतीय उप महासचिव जीवन सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

श्याम लाल नरवाल जीवन सिंह ने कहा कि आज देश प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियां बदली है। नई सरकार के गठन से जहां आम जनता को ये उम्मीद है कि समस्याओं से कुछ निजात अवश्य मिलेगी। वहीं कर्मचारियों को इस बात का खतरा भी है कि कहीं नई सरकार उनको मिल रही सुविधाओं में कटौती कर दे। क्योंकि केंद्र सरकार ने श्रम सुधारों की आड़ में ऐसे संकेत पहले ही दे दिए हैं तथा इन्हीं नीतियों को विरोध में सभी केंद्रीय यूनियन 5 दिसंबर को संसद पर प्रदर्शन कर चुकी है। कर्मचारियों की उम्र 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर सरकार ने दिखा दिया है कि वह कर्मचारियों की कितनी हितैषी है। एक सरकार मांग को लागू कर देती है तो दूसरी रद्द कर देती है।

उन्होंने कहा कि इन नीतियों पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी संघ के चंडीगढ़ में होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन में विस्तार से चर्चा की गई मौके पर रामकुमार प्रधान, राजबीर, परवेश परोचा, मांगे राम, हरिओम कश्यप, जोत सिंह, नंदपाल, बलबीर सिंह, सतीश राणा, जनरैल चनालिया, सोमनाथ सैनी, महीपाल सौदे, विक्रम मौजूद रहे।