- Hindi News
- चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम ने रेलवे स्टेशन से पांच बच्चों को भीख मांगते पकड़ा
चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम ने रेलवे स्टेशन से पांच बच्चों को भीख मांगते पकड़ा
यमुनानगर | चाइल्डप्रोटेक्शन की टीम ने शुक्रवार को जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले बच्चों को पकड़ा। इस दौरान टीम ने अलग-अलग टीमों को बनाकर बच्चों को काबू किया। चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी रीचा बुद्धिराजा और लीगल अधिकारी रंजन शर्मा का कहना है कि हमें बार-बार सूचना मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन पर कुछ बच्चों से भीख मंगवाई जा रही थी। इस पर टीम बनाकर बच्चों को पकड़ा गया। बच्चों ने बयान में बताया है कि उनके माता-पिता ही उन्हें भीख मांगने के लिए भेजते हैं। बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। वहीं उनके पेरेंट्स को बुलाया गया। समिति के सामने पेश कर बच्चों को पेरेंट्स के हवाले कर दिया गया। जीआरपी एसएचओ प्रदीप कुमार का कहना है जीआरपी बच्चों को भीख मांगने से रोकती है साथ ही उनके पेरेंट्स को बुलाकर बच्चों से ऐसा कराने को कहा जाता है। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं हटते। मौके पर संरक्षण अधिकारी प्रीति वत्स, सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह, सरिता मिश्रा, गौरव शर्मा और सेफाली जैन उपस्थित रहीं।