- Hindi News
- शिकायत पर विधायक चंडीगढ़ के अधिकारी लेकर पहुंचे मौके पर
शिकायत पर विधायक चंडीगढ़ के अधिकारी लेकर पहुंचे मौके पर
खजूरीरोडसे जमा दूषित पानी से परेशान लोगों की शिकायत पर विधायक पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। सड़क की हालत देखकर अधिकारी भी हैरान थे। ध्यान रहे इस सड़क पर निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर वक्त दो फीट तक दूषित जमा रहता है। इस रोड से खजूरी के अलावा रायपुर, शादीपुर, नागल सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोग निकलते है। सड़क के किनारों पर दलदल गंदे पानी की वजह से अक्सर सामान से भरे वाहन पलट जाते है और जाम लग जाता है। 10 सालों से कांग्रेस की सरकार ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
येसवाल किए लोगों ने : शादीपुरके रवि, रविंद्र कुमार राजेश कुमार अन्य ने विधायक अधिकारियों से पूछा कि यह केवल दौरा है या काम भी होगा। इस पहले भी कई बार अधिकारी आए और चले गए। इस पर विधायक ने कहा कि दिक्कत को दूर करने के लिए ही उन्होंने पब्लिक हैल्थ के चंडीगढ़ से अधिकारी बुलाए है। इस रोड पर निकासी की पानी के लिए ठोस हल निकाला जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को प्लान बनाने के लिए कहा है। प्लान तैयार होने पर जल्द से इस समस्या को दूर करा दिया जाएगा दिया। काम के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे। मुख्य अभियंता पब्लिक हैल्थ हरियाणा अशोक खेतरपाल अन्य अधिकारियों ने मौके पर कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसके रिजल्ट आएंगे। लोगों को सफाई का ध्यान रखना होगा।
यहांका भी दौरा किया : यमुनानगरके विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने खजूरी रोड के बाद खालसा कालेज रोड पर बरसाती पानी के जमा होने और यमुना गली के घाट पर हो रही गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए मुख्य अभियंता के साथ मौका किया। विधायक ने मौके पर मौजूद उद्योगपतियों से अपील की कि सरकार के साथ-साथ आप लोगों को भी सफाई व्यवस्था में भागीदार बनना चाहिए। हमें स्वयं अपनी फैक्टरी के आसपास कूड़ा कर्कट गंदा पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। प्लाइवुड एसोसिएशन खजूरी रोड एसोसिएशन ने विधायक को विश्वास दिलाया कि एक बार गंदे पानी की निकासी की समस्या हल हो जाने पर वे स्वयं इस बात की निगरानी करेंगे कि दोबारा ऐसी समस्या आने पाए। मौके पर अजय मानिकटाला, संदीप जिन्दल, हरी प्रकाश, विकास रेखान, शशि गर्ग, अभिषेक, मुनीश जिन्दल, राम निवास गर्ग, यश नागपाल, मदन चौहान, राजेश सपरा, रवि, नरेश कालड़ा, जेके ब्यानी आदि भी उपस्थित थे।
यमुनानगर