- Hindi News
- मेजबान कॉलेज ने पॉवर लिफ्टिंग में जीती ओवरऑल ट्राफी
मेजबान कॉलेज ने पॉवर लिफ्टिंग में जीती ओवरऑल ट्राफी
यमुनानगर| इंटरकॉलेज पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। टीम ने चार गोल्ड एक सिल्वर मेडल जीता था। यह प्रतियोगिता डीएवी गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई थी।
कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. सुषमा आर्य, वुमेन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डाॅ. विश्व मोहिनी विश्वविद्यालय आए स्टाफ सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने दूसरा हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की टीम तीसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अब इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
पॉवरलिफ्टिंग का परिणाम : 47किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स की रजनी ने पहला, वैश्य कॉलेज संभालखा की पूजा ने दूसरा तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की अंजली ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 52 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्रियंका ने पहला, जसप्रीत ने दूसरा तथा केएमवी कॉलेज पूंडरी की सोनिया ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 72 किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की मनू ने पहला, हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की ममता ने दूसरा तथा वैश्य कॉलेज संभालखा की प्रीति ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 84 किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्रीति ने पहला, वैश्य कॉलेज संभालखा की प्रीति ने दूसरा तथा जीएनके की श्वेता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 84 किलोग्राम से ज्यादा भारवर्ग में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की दीपा ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पलक ने दूसरा स्थान अर्जित किया।