पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की ओट से झांकते हुए पत्थरों ने दिया यमुना को दुल्हन सा स्वरूप..

पानी की ओट से झांकते हुए पत्थरों ने दिया यमुना को दुल्हन सा स्वरूप..

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | शुक्रवार को यमुना में 3070 क्यूसिक पानी रहा। कंट्रोल रूम के मुताबिक 160 क्यूसिक यमुना नदी में, डब्ल्यूेजेसी में 2440, यूपी को 470 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है। जबकि दिल्ली को डिमांड के मुताबिक 761 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार इसे कम मान रही है। इसी को लेकर विवाद भी जारी है। कम पानी होने की वजह पहाड़ों में बरसात होना है। कुदरती स्त्रोत भी सूख गए हैं। अमूनन इन दिनों में 10 हजार क्यूसिक तक पानी होना चाहिए।

बता दें कि हरियाणा दिल्ली के बीच पानी को लेकर झगड़ा चल रहा है। कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका देकर हरियाणा से अिधक पानी लेने की बात कही थी। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस भी दिया था। मामले में हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और िदल्ली को ज्यादा पानी दे सकने पर की मजबूरियां बताई। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी तय की है। हालांकि प्रदेश के कृषि मंत्री यह बात पहले भी कह चुके हैं कि हरियाणा के पास पर्याप्त पानी नहीं है।

पानी कम होने की वजह से पत्थर और बगुलों में अंतर करना भी मुश्किल हो रहा है। ये नजारा खिजराबाद के भूड़ का है।