समाधि एक यौगिक क्रिया है: आर्य विरेंद्र
यमुनानगर | पंजाबएवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा आशुतोष महाराज का अंतिम संस्कार करने के आदेश पर शहर की सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं ने शुक्रवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता भारतीय शिक्षा समिति जगाधरी के चेयरमैन समाजसेवी विरेंद्र आर्य ने की। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक आशुतोष महाराज एक युग पुरुष हैं। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उनसे जुड़ी हुई हे। समाधि एक मृत्यु की अवस्था ना होकर एक यौगिक क्रिया है। हमारे भारत देश में प्राचीन समय में अनेकों संतों ने समाधि लेकर कई आलौकिक कार्य किए। इतिहास में कई ऐसे उदाहरण पढऩे को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वे अदालत का सम्मान करते हैं लेकिन यहां पर लाखों भक्तों की भावना संस्थान से जुड़ी हुई है। उन्होंने केंद्र राज्य सरकार से मांग की है कि जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम उठाया जाए जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे। मौके पर ओमप्रकाश भसवाल, एडविन चिश्ती, राजकुमार, ओमप्रकाश, विजय कुमार, जसबीर, हरविंद्र कौर अशोक चावला उपस्थित रहे।