पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छठी के छात्र से युवक ने किया कुकर्म

छठी के छात्र से युवक ने किया कुकर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | विशालनगर कॉलोनी में स्कूल से लौट रहे छठी कक्षा के छात्र से युवक ने कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे का मेडिकल कराया। मायापुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा विशाल नगर स्थित एक निजी स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ता है। वीरवार को छुट्टी के बाद वह घर नहीं आया। देर शाम वह घर आया। जब उससे लेट होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि गोविंदपुरी निवासी राम अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि छात्र के साथ कुकर्म के मामले में गोविंदपुरी निवासी राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।