प्लॉट के नाम पर हड़पे पचास हजार रुपए
यमुनानगर | जगाधरीकी श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी निवासी महिला को प्लॉट दिलवाने के नाम पर व्यक्ति ने पचास हजार रुपए हड़प लिए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता वीना गुलाटी ने पुलिस को बताया कि वह रिहायशी प्लॉट खरीदना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जैसको कॉलोनी निवासी राजेश कुमार के साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह प्लाट की खरीद फरोख्त का काम करता है। प्लॉट दिलवाने के लिए एडवांस में 50 हजार रुपए की मांग की और उसने दे दिए। जो उसे प्लॉट दिखाया गया वह पहले ही बिका हुआ था। उसने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उससे पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।