पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार को समझ नहीं रहा नीलम यमुना नहर कैसे पहुंची

परिवार को समझ नहीं रहा नीलम यमुना नहर कैसे पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार से गायब बीकाॅम की छात्रा का शव मिला

अवैध खनन करने वाले आए काम, वरना पता भी नहीं चलता नीलम का

बूड़ियासेरात के समय घर से गायब हुई लड़की का शव सुबह पश्चिमी यमुना नहर से मिला। दड़वा घाट के पास गोताखोरों की मदद से शव को नहर से निकाला गया। लड़की के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। लड़की का शव नहर से मिलने पर पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मृतक लड़की के परिजनों का भी कहना है कि उन्हें समझ नहीं रहा है कि 18 वर्षीय नीलम नहर तक कैसे पहुंची। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ अगवा का मामला भी दर्ज किया था।

लड़की के पिता ओमपाल ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की नीलम जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी। 19 सितंबर की रात को नीलम रात करीब दो बजे अचानक घर से लापता हो गई। उसका मोबाइल घर से ही मिला। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रात भर तलाश करते करते दिन हो गया लेकिन नीलम का कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद शिकायत बूडिया पुलिस को दी गई। ओमपाल का कहना है कि जब तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने रात के समय तैनात चौकीदार से पूछा, उसने बताया था कि रात के समय एक लड़की नहर की तरफ भागी जा रही थी। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि कहीं नीलम ने नहर में तो छलांग नहीं लगा दी। तभी से नहर में उनकी तलाश की जा रही थी। रविवार सुबह आठ बजे दड़वा घाट के पास एक शव तैरता दिखा। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला तो वह शव नीलम का ही था। ओमपाल का कहना है कि बेटी के शव का देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि यह शव नीलम का ही है। बूड़िया थाना प्रभारी जयपाल सिंह का कहना है कि जांच में किसी तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अभी पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अभी 174 की कार्रवाई की गई है।

चार साल पहले बेटा चला गया, अब बेटी

17सिंतबर 2010 में नीलम के भाई 18 वर्षीय अजय कुमार का जन्म दिन था। उसी दिन उसका मुध चौक पर एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें अजय कुमार सहित दो युवकों की मौत हो गई। अजय की मौत के बाद से उसकी मां वीना तभी से बीमार चल रही है। अब बेटी की मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गई। ओमप्रकाश का कहना है कि किस