पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी समर्थकों को देख खिसके पुतला फूंकने वाले

प्रत्याशी समर्थकों को देख खिसके पुतला फूंकने वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> यमुनानगर के भाजपा प्रत्याशी का पुतला फूंकने की हो रही थी प्लानिंग

यमुनानगर| भाजपाप्रत्याशी का पुतला फूंकने के लिए प्यारा चौक पर पहुंचे लोग उस समय रफू चक्कर हो गए जब प्रत्याशी के समर्थक वहां पहुंच गए। पुतला फुंकने वालों को प्रत्याशी के समर्थकों को आता देख पुतला बिना जलाए फेंककर भागना पड़ा। बता दें कि पुतला फूंकने वाले लोग यमुनानगर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। लेकिन विरोध करने पर उन्हें मुंह की खानी पड़ी। हालांकि इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थकों में किसी तरह की कोई कहासुनी नहीं हुई, लेकिन विरोध करने वालों को दबे पांव वहां से भागना पड़ा। पुतला फूंकने की तैयारी वालों में भाजपा के अलावा अन्य पार्टी के लोग भी थे।

पुतलामिला नगर निगम के पास : शामकरीब साढ़े चार बजे प्यारा चौक पर कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी का पुतला जलाने के लिए पहुंचे। उनमें एक भाजपा का पूर्व पार्षद भी था, जो आजकल दूसरी पार्टी के नेताओं के साथ रहता है। वहां पर पहुंचकर उन्होंने अपने साथियों को बुलाया। इस दौरान वहां पर प्रत्याशी के समर्थक गए। उनके आते ही सभी लोग प्यारा चौक से निकल गए। बाद में एक पुतला नगर निगम से मिला। काफी देर तक प्रत्याशी के समर्थक पुतला जलाने वालों को तलाशते रहे। मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।