पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी अहंकार छोड़ बंधे एक सूत्र में : आचार्य

सभी अहंकार छोड़ बंधे एक सूत्र में : आचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउनएसएस जैन सभा के सौजन्य से जैन स्थानक के सभागार में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुनि अरुण सागर जी महाराज, आनंद मुनि जी महाराज और दीपेश मुनि जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि के रूप में नगर निगम के ईओ केके जैन, डीआईओ रमेश गुप्ता पार्षद संगीता सिंघल ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटिका और भाजन गीतों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

वक्ताओं ने जैन एकता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य मुनि अरुण सागर जी महाराज ने कहा कि जैन धर्म की चारों आमनाओं के श्रद्धालु जब एक मंच पर एकत्र होते हैं तो धर्म के माध्यम से जैन एकता जैन जागरण के दिग्दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार छोड़कर हम एक सूत्र में बंध सकते हैं।

सामजिक कार्यों का किया जाना और अहिंसा का पालन करना भगवान महावीर स्वामी के संदेश का पालन करना हम सब का उद्देश्य भी है और कर्तव्य भी है। मुनि श्री ने कहा कि कर्म को भाग्य के साथ जोड़ कर धर्म की राह पर चलना ही हम सब का प्रयास होना चाहिए। मौके पर विषिष्ठ अतिथि राम निवास गर्ग, श्रीपाल, किरण जैन, गौरव, अविनाश, रोहण कांदला, प्रमोद जैन, सुशील जैन मौजूद रहे।

यमुनानगर| जैन स्थानक के सभागार में आयोजित महा संत सम्मेलन में मौजूद लोग और कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगर निगर कार्यकारी अधिकारी केके जैन, जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता निगम पार्षद संगीता सिंघल ने भाग लिया।