पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने घरों और दुकानों से हजारों का सामान चुराया

चोरों ने घरों और दुकानों से हजारों का सामान चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|चोरों नेअलग-अलग स्थानों पर घरों दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जगाधरी की राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी रिषीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 सितंबर को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। जब वह वापस आए तो घर पर लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने उसने बताया कि चोरों ने 3500 रुपए की नगदी सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।

उधर, भाटिया नगर निवासी लोकेश ने बताया कि चोरों ने उसके ससुर लक्ष्मी नगर निवासी विष्णु प्रसाद के घर से 20 सितंबर की रात को आभूषण चोरी कर लिए हैं।

वहीं, अशोक विहार कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि उसकी न्यू बस्ती कॉलोनी जगाधरी में स्टूडियो की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर वहां से डिजिटल कैमरा चोरी कर लिया। वहीं वर्कशाप रोड पर विश्वास मेडिकल हॉल में अज्ञात व्यक्ति ने देवधर निवासी जोगिंद्र की दुकान से पैसे चोरी कर लिए।