- Hindi News
- सरस्वती स्कूल के 19 खिलाड़ियों का जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सरस्वती स्कूल के 19 खिलाड़ियों का जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
>28वीं खंड स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन थापर हाई स्कूल में किया गया
भास्करन्यूज | यमुनानगर
सरस्वतीमॉडलस्कूल के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाजी मारी है। सरस्वती मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल रजिंद्र शर्मा ने बताया कि 28वीं खंड स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन थापर हाई स्कूल में किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सिमरन, चित्रकला में वैशाली, कैरमबोर्ड में मुस्कान, ऊंची कूद में शाहिद, 200 मीटर दौड़ में सीता, 400 मीटर में साक्षी पांडे, योगा में महक, शुभांगिनी, श्रुति, रीतिका, जसप्रीत, सानिया, अलबिया, हर्षिता पहले स्थान पर रही।
जबकि लड़कों के योगा में जतिन, शहिद, अंसारी, मंथन, सुहेल, गोला फेंक प्रतियोगिता में दिनेश, लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में साक्षी पांडे, लड़कों की 200 मीटर दौड़ में करण, रस्सा-कशी में करण, यंशुज, जतिन, दिनेश, पवन, आकाश, जसकरण, दिनेश, इरफान खंड में दूसरे स्थान पर रहे। सरस्वती मॉडल स्कूल के 19 खिलाड़ियों का जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय समिति के प्रबंधक कांताप्रसाद गर्ग, सचिव वीरेंद्र गर्ग ने विजयी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर अध्यापक परीक्षित गोयल, नीलम, आनंद, नीलम राय, नेहा वर्मा, कविता चड्ढा, मंगल सिंह मौजूद रहे।