छोटे वैज्ञानिकों की बड़ी सोच...
यमुनानगर : एमएलएन कॉलेज में इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस एक्सहिबिशन में एक से एक मॉडल आए। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने जगाधरी मेटल इंडस्ट्री के दुष्प्रभाव और उपाय मॉडल में दिखाए। स्टूडेंट आयशा, मनप्रीत, स्वाति, रेनू, आँचल, लवली शीतल ने बताया जब दिक्कत हम पैदा करते है तो हल भी हमे ही निकालना होगा। इन सब का प्रभाव यमुना के पानी हमारे जीवन पर पड़ रहा है। इसके लिए ऐसे प्लांट लगाने होंगे जो जहरीले तत्व सोखने की क्षमता रखते हो इनमे सरसों, सूरजमुखी, पॉपुलर, शुगर बीट कई तरह के घास लगाये जा सकते है, इसके अलावा पानी में बैक्टीरिया( सुडोमनस, बसलेस) डाले जा सकते है।