पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर शिक्षा अधिकारी के घर में दूसरी बार चोरी

रिटायर शिक्षा अधिकारी के घर में दूसरी बार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालिंदीकॉलोनीमें रिटायर शिक्षा अधिकारी के घर से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। अगस्त 2012 में भी उनके घर से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चुरा था, जिसका पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई। बुधवार को हुई चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कालिंदी कॉलोनी में रिटायर जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा ग्रोवर परिवार के साथ रहती है। उनका बेटा मद्रास में रहता है। इन दिनों ग्रोवर की तबीयत खराब चल रही है। छह सितंबर को उपचार के लिए बेटे के पास मद्रास चली गई।

ग्रिल निकालकर घुसे अंदर

बुधवारको ग्रोवर का भाई हंसराज टेलीफोन के बिल उठाने के लिए उसके घर गया। जब जाकर देखा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बाद में पता चला कि चोरों ने खिड़की की ग्रिल निकालकर वारदात को अंजाम दिया। घर सूना होने पर चोरों ने पूरा सामान खंगाला।

चूल्हेका बर्नर भी ले गए

चोरघर से कीमती सामान के अलावा टूटियां की टैप चूल्हे के बर्नर तक ले गए। ग्रोवर का कहना है कि मद्रास से लौटने के बाद नुकसान के बारे में बता सकती है। उन्होंने आने के लिए टिकट बुक कर लिया। जांच अधिकारी बलबीर का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी।